सुखेर थाना क्षेत्र में हुई हत्या का 48 घंटे में खुलासा, दोनों अभियुक्त गिरफ्तार

उदयपुर, 5 फरवरी 2025सुखेर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सिर्फ 48 घंटे में हत्या के सनसनीखेज मामले का खुलासा कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की सतर्कता और प्रभावी जांच ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अपराधी कितने भी चालाक क्यों न हों, कानून से बच नहीं सकते।

शहर के रूप नगर कच्ची बस्ती निवासी आजाद हुसैन ने थाना सुखेर में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उनका बड़ा बेटा शाबिर हुसैन उर्फ सोनू (उम्र 26 वर्ष) दिनांक 29 जनवरी 2025 की रात करीब 8:30 बजे मोहल्ले के लड़के सदाकत हुसैन के साथ घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं आया।

रात 11 बजे जब शाबिर से संपर्क करने के लिए मोबाइल नंबर (9828429198) पर कॉल किया गया, तो फोन स्विच ऑफ मिला। इसके बाद शाबिर की पत्नी तबस्सुम बानो ने सदाकत के मोबाइल नंबर (8107760098) पर फोन लगाया, लेकिन वह भी जल्द ही बंद हो गया

30 जनवरी 2025 को परिजनों ने थाना सुखेर में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। लगातार तलाश के बावजूद जब कोई सुराग नहीं मिला, तो 3 फरवरी 2025 को सुखेर थाने से सूचना मिली कि सोनारिया गांव के पास स्थित एक सोफ स्टोन फैक्ट्री के बाहर खुले स्थान पर एक शव बरामद हुआ है। शव के पास ही एक मोबाइल भी मिला था।

परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान शाबिर हुसैन उर्फ सोनू के रूप में की। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और जांच शुरू की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा और पुलिस उप अधीक्षक कैलाशचंद्र के सुपरविजन में थानाधिकारी रविंद्र चारण के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई

🔹 पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर सूचना के आधार पर संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी
🔹 जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अजमेर की तरफ भाग सकते हैं और वापस उदयपुर आने की फिराक में हैं
🔹 05 फरवरी 2025 को अलसुबह पुलिस ने नेगडिया टोल नाके पर घेराबंदी कर हाईवे पर एक वाहन को रोका और दोनों अभियुक्तों को दबोच लिया

पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने आपसी रंजिश के कारण शाबिर हुसैन की हत्या की

गिरफ्तार अभियुक्त

1️⃣ सदाकत हुसैन उर्फ सौदागर पुत्र चांद मोहम्मद, निवासी रूप नगर कच्ची बस्ती, थाना सुखेर, उदयपुर
2️⃣ राजू खटीक पुत्र प्रभुलाल, निवासी सोनारिया, थाना सुखेर, उदयपुर

BREAKING NEWS:
Jio’s Exciting 3 Plans: Unlimited Calling and Data for 90 Days! Thousands of Electric Cars Sold in May: Top 5 Revealed Big iPhone 17 Pro deal: Amazon Sale starts July 4!