टाइगर संरक्षण समीक्षा बैठक में राहुल भटनागर को सौंपी गई अध्यक्षता

उदयपुर। भारत सरकार के राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) द्वारा ताडोबा अंधारी टाइगर रिज़र्व में आयोजित क्षेत्रीय समीक्षा बैठक में सेवानिवृत्त मुख्य वन संरक्षक और ग्रीन पीपल सोसाइटी के अध्यक्ष राहुल भटनागर को अध्यक्षता का दायित्व सौंपा गया।

यह बैठक 1 जुलाई को संपन्न हुई, जिसमें मध्य भारत के चार राज्यों—मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा और छत्तीसगढ़—के फील्ड डायरेक्टर्स ने भाग लिया। बैठक में इन राज्यों के टाइगर रिज़र्व की वर्तमान स्थिति, चुनौतियां और आगामी रणनीतियों पर विस्तृत विमर्श किया गया।

भटनागर, जो वर्तमान में एनटीसीए के विशेषज्ञ सदस्य के रूप में कार्यरत हैं, को उनके दीर्घ अनुभव के आधार पर अध्यक्षता के लिए आमंत्रित किया गया। बैठक में उन्होंने वन्यजीवों के आवास संरक्षण, सामुदायिक सहभागिता, पारिस्थितिक संतुलन और तकनीकी नवाचारों के समावेश पर बल दिया।

उन्होंने डिजिटल ट्रैकिंग, कैमरा ट्रैपिंग, मानव-पशु संघर्ष समाधान और कोर व बफर क्षेत्रों में पारिस्थितिक सुधार की दिशा में ठोस प्रयासों की आवश्यकता जताई। उन्होंने यह भी कहा कि फील्ड स्तर पर आने वाली समस्याओं को एनटीसीए के सहयोग से हल किया जाएगा और नवाचारों को देशभर में लागू करने की पहल की जाएगी।

LPG Users Alert: Complete eKYC by August 16 Magic Photo Editor drops ₹12,579 before Pixel 11 launch! Jio’s Best Offer: Free WiFi for 1 Month, 100Mbps Internet!