उदयपुर के होटल में युवती की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर। होटल कांसा गोल्ड में एक युवती की हत्या के मामले में हिरणमगरी पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला सोमवार, 24 जून 2025 की सुबह सामने आया, जब पुलिस को होटल के कमरे में एक युवती की लाश मिलने की सूचना मिली थी।

हिरणमगरी थाना पुलिस को सुबह 4 बजे सूचना मिली कि परशुराम चौराहे स्थित होटल कांसा गोल्ड के एक कमरे में एक युवती मृत अवस्था में पाई गई है। सूचना पर पुलिस उप अधीक्षक (नगर पूर्व) छगन पुरोहित और थानाधिकारी भरत योगी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

मृतका की पहचान ऋषभदेव, जिला उदयपुर निवासी एक युवती के रूप में हुई, जो इन दिनों हिरणमगरी के गायत्री नगर क्षेत्र में अपने भाई के साथ किराये पर रहकर पढ़ाई कर रही थी।

जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश ओझा और पुलिस उप अधीक्षक (नगर पूर्व) छगन पुरोहित के सुपरविजन में कार्य करते हुए हिरणमगरी थाना प्रभारी भरत योगी और उनकी टीम ने युवती की हत्या के आरोपी विजय पुत्र ओकर, निवासी भोपामगरी, सेक्टर-3, हिरणमगरी को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर ज्यूडिशियल कस्टडी (JC) में भेजा गया है।

गिरफ्तारी के समय आरोपी ने स्वयं अपने हाथ की नस ब्लेड से काट ली थी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए एक निजी hospital में भर्ती कराया गया। पुलिस निगरानी में उसका इलाज जारी है।

पुलिस जांच के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि युवती और आरोपी के बीच दोस्ती थी और सगाई की बात को लेकर मतभेद हो गया था। इसी विवाद के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। मामले की विस्तृत जांच अभी जारी है।

LPG Users Alert: Complete eKYC by August 16 Magic Photo Editor drops ₹12,579 before Pixel 11 launch! Jio’s Best Offer: Free WiFi for 1 Month, 100Mbps Internet!