विमान हादसे में दिवंगत शुभ-शगुन को सांसद मन्नालाल रावत ने दी श्रद्धांजलि

उदयपुर। अहमदाबाद में हुए विभत्स और हृदय विदारक विमान हादसे में दिवंगत भाई-बहन शुभ और शगुन के परिवार को सांत्वना देने के लिए सांसद मन्नालाल रावत शुक्रवार को सहेलीनगर स्थित उनके निवास पहुंचे।

गौरतलब है कि इस हादसे में उदयपुर के उद्यमी संजीव मोदी के पुत्र-पुत्री का भी दुखद निधन हो गया था।

सांसद रावत ने सहेलीनगर में मोदी परिवार से भेंट कर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने संजीव मोदी और परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि यह हादसा पूरे देश को स्तब्ध कर देने वाला है। इस वीभत्स घटना ने कई परिवारों को गहरा आघात पहुंचाया है। पूरा देश इस दुखद घटना को लेकर शोकाकुल और निशब्द है।

रावत ने कहा कि हम सभी उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति और शोकसंतप्त परिजनों को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति मिले।

इस अवसर पर होटल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, राजकुमार शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

LIC’s awesome scheme: Double bonus, arrange ₹2.5 million! 47-Year-Old Actress Gets Romantic with Husband at Airport LPG Users Alert: Complete eKYC by August 16