स्पा संचालिका से ब्लैकमेलिंग, YouTuber की अग्रिम जमानत खारिज

उदयपुर। सूरजपोल थाना क्षेत्र में स्पा संचालिका को ब्लैकमेल करने के मामले में नामजद आरोपी YouTuber की अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है। आरोपी पर स्पा में massage का वीडियो गुपचुप तरीके से बनाने और उसे वायरल करने की धमकी देकर एक लाख रुपए की मांग करने का आरोप है।

स्पा में वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग की थी कोशिश

प्रकरण के अनुसार, सेक्टर-11 स्थित होटल शुभ में संचालित बेला स्पा की मैनेजर नेहा श्रीमाली ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

शिकायत में बताया गया कि 27 मई की शाम दो ग्राहक online payment कर स्पा में massage के लिए आए। इस दौरान वे 1500 रुपए में extra service की जिद करने लगे। इसके साथ ही दोनों ने गुपचुप तरीके से spa center का वीडियो बना लिया।

एक लाख रुपए की डिमांड

अगले दिन स्पा के मालिक मनोज को फोन कर spa में आपत्तिजनक गतिविधियों का हवाला देते हुए धमकाया गया। 29 मई को उनके परिचित हेमंत बजाज ने कॉल कर बताया कि उन ग्राहकों के पास स्पा के वीडियो हैं और उन्हें डिलीट करवाने के लिए एक लाख रुपए देने होंगे।

बजाज ने कहा कि यह राशि मेवाड़ उदय न्यूज चैनल के रिपोर्टर अभिषेक जोशी और दीपक पटेल को देनी है।

जमानत याचिका खारिज

मामले में नामजद आरोपी दीपक पटेल ने कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिसे खारिज कर दिया गया।

इससे पहले दलाल आरोपी हेमंत बजाज पुत्र स्व. ख्यालीलाल, निवासी नाई, को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

LIC’s awesome scheme: Double bonus, arrange ₹2.5 million! 47-Year-Old Actress Gets Romantic with Husband at Airport LPG Users Alert: Complete eKYC by August 16