उदयपुर। प्रताप नगर क्षेत्र में दो Medical Store के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अशोक आदित्य ने बताया कि जिला कलक्टर महोदय के आदेश पर Agarwal Medical Store पर Rajasthan Government Health Scheme (RGHS) में दवा खरीद में अनियमितता को लेकर कार्रवाई की गई है।

तीन वर्षों के बिलों की जांच जारी
Additional CMHO डॉ. रागिनी अग्रवाल और शरद पाटीदार द्वारा Medical Store की जांच की गई। डॉ. अशोक आदित्य ने बताया कि RGHS योजना के अंतर्गत इस Medical Store द्वारा सीमा से अधिक मात्रा में दवाओं के विक्रय की आशंका के चलते पिछले तीन वर्षों के बिलों की जांच की जा रही है।
उन्होंने बताया कि यह जांच अभी जारी है और पूर्ण होने के बाद रिपोर्ट जिला कलक्टर को प्रस्तुत की जाएगी।
Sampark Portal की शिकायत पर अवैध Clinic सीज
इसी क्रम में, Sampark Portal पर प्राप्त शिकायत के आधार पर Deputy CMHO डॉ. विक्रम सिंह और डॉ. प्रणव भावसार ने पुरोहितों की मादड़ी क्षेत्र स्थित Aashirwad Medical Store पर कार्रवाई की।
शिकायत में उल्लेख किया गया था कि उक्त Medical Store के बाहर तीन Doctor द्वारा परामर्श दिया जाने का बोर्ड लगा हुआ है, जबकि वास्तव में स्वयं Medical Store संचालक ही चिकित्सा करता था। इसके अलावा, बोर्ड पर ECG व अन्य जांच सुविधाओं का भी उल्लेख था। साथ ही Dental Clinic का संचालन भी किया जा रहा था।
जांच के दौरान मौके पर कोई भी Doctor उपस्थित नहीं पाया गया। जांच के बाद अवैध रूप से संचालित इस Clinic को सीज कर दिया गया है।
CMHO डॉ. अशोक आदित्य ने कहा कि नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Bhupendra Singh Chundawat is a seasoned technology journalist with over 22 years of experience in the media industry. He specializes in covering the global technology landscape, with a deep focus on manufacturing trends and the geopolitical impact on tech companies. Currently serving as the Editor at Udaipur Kiran, his insights are shaped by decades of hands-on reporting and editorial leadership in the fast-evolving world of technology.

