अवैध पिस्टल बेचने के मामले में दो माह से फरार आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर। उदयपुर पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बड़गांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर बड़गांव थाना टीम ने दो माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सिटी) उमेश ओझा और डीवाईएसपी (नगर पश्चिम) कैलाशचंद्र के सुपरविजन में थानाधिकारी पूरण सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

मुखबिर की सूचना पर हुई थी पहली गिरफ्तारी

31 मार्च 2025 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बड़गांव थाना पुलिस ने चंद्रपाल सिंह उर्फ सीपी, निवासी गुर्जर गामन थाना टोडगढ़ (फिलहाल सम्राट भवन, शिव कॉलोनी, शोभागपुरा, थाना सुखेर, उदयपुर) और योगेश, निवासी नारायण निवास, धोलीबावड़ी, थाना धानमंडी (फिलहाल सुखदेवी नगर, बेदला खुर्द, थाना सुखेर, उदयपुर) को डिटेन कर गिरफ्तार किया था।

चंद्रपाल सिंह के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल मय मैग्जीन जबकि योगेश के पास से एक जिंदा राउंड और धारदार चाकू बरामद किया गया था।

पिस्टल सप्लायर विशाल उर्फ विशु दबोचा गया

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने यह खुलासा किया कि बरामद पिस्टल और राउंड फतेहनगर निवासी विशाल उर्फ विशु (वार्ड नंबर 16, पिपली चौक, थाना फतेहनगर, उदयपुर) से खरीदे थे।

बड़गांव थाना टीम ने तकनीकी विश्लेषण और आसूचना के आधार पर फरार चल रहे आरोपी विशाल उर्फ विशु को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड (PC Remand) लिया गया है। आगे की पूछताछ और जांच जारी है।

गिरफ्तारी में शामिल टीम

  1. पूरण सिंह, थानाधिकारी, बड़गांव

  2. रणजीत सिंह राठौड़, सब इंस्पेक्टर

  3. प्रकाशनाथ चौहान, सब इंस्पेक्टर

  4. लक्ष्मण सिंह, हेड कांस्टेबल

  5. डालाराम, कांस्टेबल

  6. तपेंद्र भादू, कांस्टेबल

  7. किशन गोपाल, कांस्टेबल

LIC’s awesome scheme: Double bonus, arrange ₹2.5 million! 47-Year-Old Actress Gets Romantic with Husband at Airport LPG Users Alert: Complete eKYC by August 16