घाटावाली माताजी मंदिर में चोरी की वारदात का खुलासा: तीन आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर : प्रतापनगर थाना क्षेत्र में स्थित घाटावाली माताजी मंदिर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से चोरी का सामान, दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटी भी बरामद की गई है। दिनांक 05 जुलाई 2025 को प्रार्थी किशोर सिंह देवड़ा, निवासी देबारी (हाल घाटावाली माताजी, प्रतापनगर) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 11 जून 2025 की रात मंदिर परिसर से पूजा का सामान अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

Ghatawali Mataji theft accused

जिला पुलिस अधीक्षक श्री योगेश गोयल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री उमेश ओझा और वृत्ताधिकारी नगर पूर्व श्री छगन पुरोहित के सुपरविजन में, थानाधिकारी श्री राजेन्द्र सिंह चारण के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

टीम ने घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया:

  1. मुकेश कालबेलिया पिता रायचन्द, निवासी कातर फला, बाघपुरा

  2. पवन उर्फ पिंटू नायक पिता दोलतराम, निवासी फाचर, वल्लभनगर

  3. मनोज कालबेलिया पिता मिठुलाल, निवासी बाठेड़ा की सराय मोड़ी, डबोक

कबूली कई वारदातें

पूछताछ में तीनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने दिन में मंदिर की रैकी की और रात में चोरी को अंजाम दिया। इसके अलावा उन्होंने कई अन्य चोरियों की वारदातें भी कबूल कीं, जिनमें शामिल हैं:

  • अहमदाबाद (गुजरात) से स्कूटी चोरी

  • प्रतापनगर सर्कल से डीलक्स मोटरसाइकिल चोरी

  • घाटावाली माता मंदिर से हीरो स्प्लेंडर बाइक चोरी

  • डबोक के फाचर क्षेत्र से पानी की मोटर और केबल चोरी

  • वेलवा दरोली, डबोक से भी पानी की मोटर चोरी

Ducati Monster bike launched in India for ₹13.99 lakh! LPG Users Alert: Complete eKYC by August 16 Magic Photo Editor drops ₹12,579 before Pixel 11 launch!