रिटायर्ड CCF राहुल भटनागर को NTCA की टाइगर संरक्षण बैठक में अध्यक्षता का न्यौता

उदयपुर, 30 जून 2025। भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) ने सेवानिवृत्त मुख्य वन संरक्षक (CCF) राहुल भटनागर को टाइगर संरक्षण पर होने वाली क्षेत्रीय बैठक की अध्यक्षता के लिए आमंत्रित किया है।

यह बैठक 1 जुलाई 2025 को महाराष्ट्र के ताडोबा अंधारी टाइगर रिज़र्व में आयोजित होगी, जिसमें मध्य भारत के पांच राज्यों — मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड — के टाइगर रिज़र्व फील्ड डायरेक्टर्स भाग लेंगे। इस बैठक का उद्देश्य इन राज्यों में चल रहे टाइगर कंजर्वेशन प्रयासों की प्रगति की समीक्षा करना और आगामी रणनीतियों पर चर्चा करना है।

राहुल भटनागर वर्तमान में NTCA के विशेषज्ञ सदस्य के रूप में कार्यरत हैं। टाइगर कंजर्वेशन के क्षेत्र में उनके दीर्घकालिक अनुभव और तकनीकी जानकारी को देखते हुए उन्हें इस बैठक की अध्यक्षता का दायित्व सौंपा गया है। यह आमंत्रण NTCA के महानिरीक्षक संजय कुमार द्वारा 27 जून 2025 को जारी किया गया।

Magic Photo Editor drops ₹12,579 before Pixel 11 launch! Jio’s Best Offer: Free WiFi for 1 Month, 100Mbps Internet! OnePlus DSLR-like camera phone drops ₹12,182, packed with features!