सुनियोजित हत्या मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग डिटेन

Dr. Tuktak Bhanawat

उदयपुर : थाना कल्याणपुर क्षेत्र में एक निर्दयी हत्या का मामला सामने आया है, जिसमें 2 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं 2 नाबालिगों को भी पुलिस ने डिटेन किया है। घटना का खुलासा प्रार्थी नाना डामोर की रिपोर्ट के आधार पर हुआ, जिसने अपने बेटे की बेरहमी से हुई हत्या के बाद न्याय की गुहार लगाई थी।

सुनियोजित हमले में गई मासूम की जान

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 30 अक्टूबर 2024 को शाम करीब 7:40 बजे, प्रार्थी नाना डामोर का बेटा राजेन्द्र कुमार अपने दोस्तों सुनिल और विक्रम के साथ राशन का सामान लेकर घर लौट रहा था। तभी पंडयावाडा गांव में हीरा रामा की दुकान के पास घात लगाए बैठे आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों में संदीप पिता सुरेश और बाबूलाल पिता कान्तिलाल प्रमुख थे, जिन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर राजेन्द्र और उसके दोस्तों पर चाकू से वार किए। हमले में राजेन्द्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुनिल और विक्रम गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए।

हत्या के आरोपियों पर पुलिस की पैनी नजर

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने तुरंत सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मामले की तहकीकात के लिए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसका नेतृत्व थाना प्रभारी श्री उम्मेदीलाल कर रहे थे। टीम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंजना सुखवाल और वृत्ताधिकारी राजीव राहर का भी सुपरविजन था।

असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी

गहन जांच और स्थानीय आसूचना के सहयोग से पुलिस ने इस जघन्य हत्या की साजिश को उजागर किया। इसमें मुख्य आरोपी बाबूलाल पिता कान्तिलाल और संदीप उर्फ सन्दा पिता सुरेश को अमरपुरा से गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा, दो नाबालिगों को भी अपराध में संलिप्तता के चलते डिटेन किया गया है।

BREAKING NEWS:
Jio’s Exciting 3 Plans: Unlimited Calling and Data for 90 Days! Thousands of Electric Cars Sold in May: Top 5 Revealed Big iPhone 17 Pro deal: Amazon Sale starts July 4!