शातिर बदमाश ताहिर अहमद अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार

उदयपुर। सविना थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर बदमाश मोहम्मद ताहिर उर्फ ताहिर अहमद को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से बिना लाइसेंस की एक देशी पिस्टल, मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि ताहिर अपने विरोधी की हत्या की साजिश रच रहा था और इसके लिए उसने एक संगठित गिरोह तैयार कर रखा था।

criminal Tahir Ahmed

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक उदयपुर श्री योगेश गोयल के निर्देश पर चलाए जा रहे अवैध हथियार विरोधी विशेष अभियान के तहत की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा एवं डीएसपी छगन पुरोहित के सुपरविजन में थानाधिकारी श्री अजय सिंह राव और उनकी टीम ने यह कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार, मोहम्मद ताहिर गुजरात के साबरकांठा जिले के विजयनगर थाना क्षेत्र का मूल निवासी है और वर्तमान में दिवानशाह कॉलोनी, पटेल सर्कल, उदयपुर में रह रहा था। पुलिस को सूचना मिली कि वह अपने साथी से अवैध पिस्टल और कारतूस लेकर विरोधी को ठिकाने लगाने की फिराक में नेला तालाब क्षेत्र में घूम रहा है। सविना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।

यदि समय रहते कार्रवाई नहीं होती, तो ताहिर सुनियोजित ढंग से हत्या की वारदात को अंजाम दे सकता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 55, 111(2),(ठ),(3),(4) बीएनएस व आर्म्स एक्ट की धारा 3/25, 3/25(6) के तहत मामला दर्ज किया है। उसे न्यायालय में पेश कर तीन दिन का पीसी रिमांड लिया गया है। वर्तमान में आरोपी रिमांड पर है और उससे गहन पूछताछ जारी है।

पुलिस के अनुसार, ताहिर ने यह पिस्टल अपने किसी परिचित से खरीदी थी। वह एक गिरोह बनाकर संगठित तरीके से हत्या की योजना बना रहा था। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है—उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, चोरी और आर्म्स एक्ट के तहत पहले से कई मामले दर्ज हैं।

LIC’s awesome scheme: Double bonus, arrange ₹2.5 million! 47-Year-Old Actress Gets Romantic with Husband at Airport LPG Users Alert: Complete eKYC by August 16