🕌 परचम कुशाई की रस्म के साथ जश्ने नज़ीरी का आगाज़, तीन दिवसीय आयोजन में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब

उदयपुर।
शहर के ब्रह्मपोल बाहर स्थित हज़रत गुलाम रसूल बाबा और इमरत रसूल बाबा की दरगाह परिसर में हज़रत सूफी मोहम्मद नज़ीर अहमद कादरी रज़वी नूरी अलैहिर्रहमा के पहले तीन दिवसीय जश्ने नज़ीरी का आगाज़ सोमवार को परचम कुशाई की रस्म के साथ हुआ। यह रस्म अजमेर शरीफ से पधारे मौलाना मोहम्मद मेहदी मियां चिश्ती ने अदा की। इसी दौरान आस्तानाए गरीब नवाज़ से लाई गई चादर शरीफ भी आस्तानाए आलिया पर पेश की गई।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की। दरगाह कमेटी के सदर हाजी सरवर खान, सदस्यगण और समाज के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। शाम में नमाजे मगरिब के बाद इंतेजामिया कमेटी की ओर से आम लंगर का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

रात्रि को नमाजे इशा के बाद महफिले मीलाद का आयोजन हुआ, जिसमें मुफ्ती-ए-आजम राजस्थान हज़रत मुफ्ती शेर मोहम्मद खान (दारुल उलूम इस्हाकिया, जोधपुर), मौलाना मेहदी मियां चिश्ती (अजमेर शरीफ) और मौलाना निसार अहमद (बासनी, नागौर) ने जश्न में तकरीर पेश की। इस दौरान कारी मुहम्मद जावेद रज़ा कादरी (बासनी) और मुहम्मद इरशाद कादरी (उदयपुर) ने नातिया कलाम पेश किए।

कार्यक्रम का शेष शेड्यूल इस प्रकार रहेगा: दूसरे दिन (1 जुलाई) शाम नमाजे अस्र के बाद कुरआन ख्वानी होगी। फिर नमाजे मगरिब के बाद आम लंगर और रात्रि में फिर महफिले मीलाद आयोजित होगी जिसमें कई आलिम और नातख्वां शिरकत करेंगे।
तीसरे और अंतिम दिन (2 जुलाई) को नमाजे जुहर से पूर्व कुल शरीफ की फातिहा पढ़ी जाएगी। इसके बाद सभी ज़ायरिनों के लिए आम लंगर का आयोजन होगा।

LIC’s awesome scheme: Double bonus, arrange ₹2.5 million! 47-Year-Old Actress Gets Romantic with Husband at Airport LPG Users Alert: Complete eKYC by August 16