इमरान डायर गिरफ्तार, 55 ग्राम एमडीएमए बरामद

उदयपुर। प्रतापनगर थाना और डीएसटी टीम ने शनिवार को संयुक्त कार्रवाई में मादक पदार्थ एमडीएमए के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 55 ग्राम एमडीएमए जब्त कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश ओझा और वृत्ताधिकारी (नगर पूर्व) छगन राजपुरोहित के सुपरविजन में प्रतापनगर थाना अधिकारी राजेन्द्र सिंह चारण और डीएसटी प्रभारी श्याम सिंह रत्नु के नेतृत्व में टीम ने यह सफलता हासिल की।

20 जुलाई को नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने इमरान डायर निवासी कालका माता रोड, पायडा थाना प्रतापनगर को संदिग्ध अवस्था में रोका। तलाशी के दौरान उसके पास से 55 ग्राम एमडीएमए बरामद हुई। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

इस कार्रवाई में प्रतापनगर थाना और डीएसटी टीम के अधिकारी शामिल थे।

BREAKING NEWS:
Sara Shines in Royal Look at Brother’s Mehndi Ceremony “UTS App shutting down March 1; switch to Railone!” Realme C83 5G launching in India on March 7!