पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची पति की हत्या की खौफनाक साजिश, चार गिरफ्तार

राजसमंद। कांकरोली थाना क्षेत्र में 24 जून को हुई शेरसिंह हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड खुद मृतक की पत्नी प्रमोद कुंवर निकली, जिसने अपने प्रेमी रामसिंह के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतरवाया।

sher singh murder case

हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग, अवैध संबंध और पति-पत्नी के बीच लगातार हो रहे झगड़े को कारण बताया गया है। आरोपी महिला ने प्रेमी के साथ जीवन बिताने के लिए पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रची। वारदात को अंजाम देने के लिए दो अन्य युवकों को एक-एक लाख रुपये देने की बात तय की गई थी।

पूरी वारदात फिल्मी पटकथा जैसी

पुलिस के अनुसार, प्रमोद कुंवर और रामसिंह पुराने प्रेमी थे। प्रमोद पहले रामसिंह से गर्भवती भी हो चुकी थी, लेकिन सामाजिक दबाव में बाद में उसकी शादी शेरसिंह से कर दी गई। शादी के बाद भी रामसिंह और प्रमोद के बीच संबंध बने रहे। यह बात शेरसिंह को पता चल गई, जिसके चलते आए दिन झगड़े होते थे। प्रमोद अब रामसिंह के साथ रहना चाहती थी, लेकिन शेरसिंह तलाक देने को तैयार नहीं था।

हत्या की साजिश और क्रियान्वयन

21 जून को झगड़े के बाद प्रमोद कुंवर ने रामसिंह से मिलकर हत्या की योजना बनाई। योजना के तहत किराए की कार मंगवाई गई और दो लोगों – शौकीन और दुर्गा प्रसाद – को शामिल किया गया। 24 जून को शेरसिंह को सुनसान जगह पर कार से टक्कर मारी गई और फिर धारदार हथियार से हमला कर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई।

चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में अब तक प्रमोद कुंवर, उसके प्रेमी रामसिंह और हत्या में शामिल शौकीन और दुर्गा प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी रामसिंह को माउंट आबू से पकड़ा गया जबकि प्रमोद कुंवर को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। शेष आरोपियों को पहले ही हिरासत में लिया जा चुका है।

LPG Users Alert: Complete eKYC by August 16 Magic Photo Editor drops ₹12,579 before Pixel 11 launch! Jio’s Best Offer: Free WiFi for 1 Month, 100Mbps Internet!