जिम में बॉडी बिल्डर ने की आत्महत्या, मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड हुआ पूरा घटनाक्रम

चित्तौड़गढ़, 3 जुलाई — शहर के प्रतापनगर क्षेत्र में एक नामी बॉडी बिल्डर और जिम ट्रेनर ने बुधवार देर रात कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित जिम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह जब लोग एक्सरसाइज़ के लिए पहुंचे तो उन्हें यह हृदयविदारक दृश्य देखने को मिला। बताया जा रहा है कि आत्महत्या की पूरी घटना मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड हुई है, और जिम में लगे सीसीटीवी कैमरे भी इस घटना के गवाह बन सकते हैं। फिलहाल पुलिस गहन जांच में जुटी हुई है।

Bodybuilder commits suicide in the gym

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान जय किशन उर्फ जैकी लोट (पुत्र हरिप्रसाद लोट) के रूप में हुई है, जो प्रतापनगर का निवासी था। जैकी न केवल एक बॉडी बिल्डर था, बल्कि राजस्थान केसरी और पूर्व चित्तौड़गढ़ केसरी जैसे प्रतिष्ठित खिताब भी जीत चुका था। वह वर्तमान में कोतवाली थाना क्षेत्र में सिटी पेट्रोल पंप के पास स्थित एक जिम में ट्रेनर के रूप में कार्यरत था।

बताया जा रहा है कि जैकी बुधवार रात जिम में ही रुक गया था। रात करीब तीन बजे के बाद उसने अज्ञात कारणों से जिम में ही फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। गुरुवार सुबह जब लोग नियमित कसरत के लिए जिम पहुंचे, तो जैकी को फंदे पर झूलता देखकर सभी दंग रह गए। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को ज़िला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया।

घटना की सूचना पाकर पूर्व पार्षद विजय चौहान, भाजपा नेता गौरव त्यागी, पृथ्वीराज खटीक समेत कई लोग मौके पर पहुंचे। जैकी के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के भाई सन्नी लोट की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया।

कोतवाली थानाधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। हालांकि, जिम में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और एक मोबाइल भी बरामद हुआ है, जिसमें कथित रूप से आत्महत्या का वीडियो रिकॉर्ड किया गया है। मोबाइल को एफएसएल जांच के लिए भेजा जाएगा। पुलिस प्रेम प्रसंग या अन्य किसी निजी कारण की जांच कर रही है। मोबाइल की जांच से आत्महत्या के पीछे की सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।

जिम ट्रेनर और बॉडी बिल्डिंग के क्षेत्र में एक प्रसिद्ध नाम रहे जैकी लोट की असामयिक मृत्यु से खेल प्रेमियों और सामाजिक संगठनों में शोक की लहर है। कई लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुःख जताया है।

BREAKING NEWS:
Sara Shines in Royal Look at Brother’s Mehndi Ceremony “UTS App shutting down March 1; switch to Railone!” Realme C83 5G launching in India on March 7!