Airtel का ₹1749 वाला फैमिली पोस्टपेड प्लान — एक में 5 सिम, 320GB डेटा और नेटफ्लिक्स समेत कई ओटीटी फ्री!

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (Udaipur Kiran)। अगर आप पूरी फैमिली के लिए एक ऐसा मोबाइल प्लान चाहते हैं जिसमें कॉलिंग, डेटा और ओटीटी सब कुछ शामिल हो, तो Airtel का ₹1749 पोस्टपेड फैमिली प्लान आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। यह प्लान एक रेग्युलर और चार फ्री ऐड-ऑन सिम के साथ आता है — यानी कुल 5 सिम का बेहतरीन फैमिली पैक।

Airtel 1749 family postpaid plan

320GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

इस प्लान में कंपनी कुल 320GB हाई-स्पीड डेटा देती है। इसमें 200GB प्राइमरी यूजर के लिए और बाकी चारों ऐड-ऑन सिम पर 30GB-30GB डेटा मिलता है। इतना ही नहीं, प्लान में देशभर के सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री एसएमएस की सुविधा भी दी गई है।

नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम और हॉटस्टार समेत कई ओटीटी ऐप्स फ्री

एयरटेल के इस प्रीमियम पोस्टपेड प्लान में एंटरटेनमेंट का पूरा खजाना भी शामिल है।

  • Netflix Standard का एक साल का फ्री ऐक्सेस

  • Amazon Prime Video का 6 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन

  • Disney+ Hotstar Mobile का 1 साल का फ्री सब्सक्रिप्शन

  • Apple TV+ और Apple Music का ऐक्सेस

  • Airtel Xstream Play Premium का फ्री सब्सक्रिप्शन

  • Perplexity Pro AI टूल का ऐक्सेस

  • Google One (100GB Cloud Storage)

अतिरिक्त फीचर्स

इसके अलावा कंपनी इस प्लान में फ्री हेलो ट्यून, स्पैम अलर्ट, फ्रॉड डिटेक्शन, और ब्लू रिबन बैग सर्विस जैसी अतिरिक्त सुविधाएं भी प्रदान कर रही है।

क्यों है यह प्लान फैमिली के लिए बेस्ट

₹1749 का यह प्लान खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है जो अपने परिवार के सभी मेंबर्स के लिए एक सिंगल पोस्टपेड प्लान चाहते हैं। इसमें डेटा, कॉलिंग, ओटीटी और क्लाउड स्टोरेज — सब कुछ एक ही जगह पर मिलता है। इतने सारे प्रीमियम सब्सक्रिप्शंस के साथ यह एक ऑल-इन-वन फैमिली पैकेज कहा जा सकता है।

BREAKING NEWS:
Get 365-day plans under ₹2000 before price hike! IPL 2026: Vaibhav Sooryavanshi Leads in Sixes! Rajasthan Royals lose despite Sooryavanshi’s fiery innings: Key culprits!