जादू-टोना से गहने डबल करने का झांसा देकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सोने के गहने और मोटरसाइकिल बरामद

उदयपुर : महिला को जादू-टोने के बहाने गहने दोगुना करने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को वल्लभनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से ठगे गए सोने के गहने और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है।

Jewellery fraud

दिनांक 28 जून 2025 को गीता डांगी, निवासी बड़लिया, ने वल्लभनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि करीब एक महीने पहले एक महिला और एक पुरुष फेरी मांगने के बहाने उनके घर मोटरसाइकिल से आए। उन्होंने खुद को “लीला” बताया। उन्हें चावल, आटा और साड़ी दी गई, जिसके बदले में महिला ने बीस हजार रुपये और गहने दोगुने करने का झांसा दिया।

धीरे-धीरे फोन पर भरोसा बनाकर आरोपियों ने गीता डांगी को वल्लभनगर बुलाया और करीब 6-7 तोला सोने व 1.25 किलो चांदी के गहने मंगवाए। पीड़िता ने आरोपियों के कहने पर तीन तोला सोने का बाजूबंद, ढाई तोला का नेकलेस और 300 ग्राम चांदी का कंदौरा लेकर बस स्टैंड पर आरोपी महिला को सौंप दिए।

महिला ने कहा कि एक घंटे में गहने डबल हो जाएंगे और अगले दिन रकम वापस दे देगी। आरोपी पीड़िता का मोबाइल फोन भी लेकर मौके से फरार हो गए।

जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खैरवाड़ा अंजना सुखवाल और वल्लभनगर वृत्ताधिकारी राजेंद्र सिंह जैन के सुपरविजन में थानाधिकारी दिनेश पाटीदार के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी और आसूचना सहयोग से मामले की तहकीकात की।

टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य सह-अभियुक्त नैकनाथ कालबेलिया पुत्र नारू नाथ (उम्र 45 वर्ष), निवासी भागी बावड़ी, सादड़ी, जिला पाली (वर्तमान में अस्थायी डेरा – मेलड़ी माता मंदिर के पीछे, उदयपुर) को गिरफ्तार किया।

BREAKING NEWS:
Sara Shines in Royal Look at Brother’s Mehndi Ceremony “UTS App shutting down March 1; switch to Railone!” Realme C83 5G launching in India on March 7!