Skip to content
मंगलवार, 24 नवंबर 2026
हिन्दी
ब्रेकिंग
AUTOMOBILE

2027 तक भारत में लॉन्च होंगे टोयोटा के तीन नए SUV मॉडल

उदयपुर, 23 नवंबर: टोयोटा के फैंस के लिए आने वाले दिनों में खास खबर है। कंपनी 2027 तक भारत में तीन नए SUV लॉन्च करने वाली है। इन मॉडलों में नई जनरेशन फॉर्च्यूनर, अपडेटेड अर्बन क्रूजर टैइसोर और फेसलिफ्टेड अर्बन क्रूजर हायडर शामिल हैं। तीनों मॉडलों में डिजाइन, फीचर्स और टेक्नोलॉजी में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।

नई जनरेशन टोयोटा फॉर्च्यूनर

टोयोटा ने कन्फर्म किया है कि नई जनरेशन फॉर्च्यूनर का ग्लोबल डेब्यू 1 दिसंबर 2026 को साउथ अफ्रीका में होगा, जबकि भारत में यह 2027 की शुरुआत में लॉन्च हो सकती है। यह अपडेट SUV के लगभग दस साल बाद आ रहा है। नई फॉर्च्यूनर का डिजाइन लेटेस्ट हिलक्स से प्रेरित हो सकता है, जिसमें बड़ा मेष ग्रिल, स्लिम LED हेडलाइट्स, नया बंपर और उभरे हुए व्हील आर्च होंगे। पीछे की तरफ नया टेलगेट और कनेक्टेड LED टेललाइट्स देखने को मिल सकती हैं।

इंटीरियर में नई डैशबोर्ड, 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर हो सकता है। इसके अलावा वेंटिलेटेड और पावर-एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले, 360-डिग्री कैमरा और पैनोरमिक सनरूफ भी मिल सकते हैं। लेवल 2 ADAS फीचर्स भी उम्मीद की जा रही हैं। इंजन की बात करें तो नई फॉर्च्यूनर में मौजूदा 2.8-लीटर टर्बो-डीजल इंजन और 48V माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी जारी रह सकती है, साथ ही 2.7-लीटर पेट्रोल इंजन का विकल्प भी हो सकता है।

टोयोटा अर्बन क्रूजर टैइसोर फेसलिफ्ट

टोयोटा टैइसोर असल में मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स का रीबैज्ड वर्जन है। जैसे ही मारुति अपने फ्रॉन्क्स को अपडेट करने वाली है, वैसे ही टोयोटा 2027 में टैइसोर का फेसलिफ्ट लॉन्च कर सकती है। इस फेसलिफ्ट में नया फ्रंट ग्रिल, अपडेटेड LED DRLs, नया बंपर और नए अलॉय व्हील्स शामिल हो सकते हैं। केबिन में बड़ा टचस्क्रीन, बेहतर अपहोल्स्ट्री, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और टॉप वेरिएंट में फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिल सकता है।

इसके अलावा लेवल 2 ADAS फीचर्स जैसे एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग और लेन-कीपिंग असिस्ट भी शामिल हो सकते हैं। इंजन में बड़ा बदलाव होगा, मौजूदा 1.2-लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन की जगह मारुति का नया 1.2-लीटर 3-सिलेंडर Z-सीरीज इंजन आएगा। 1.0-लीटर बूस्टरजेट टर्बो-पेट्रोल इंजन (लगभग 100PS और 146Nm) जारी रह सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी एक सीरीज-हाइब्रिड पावरट्रेन भी दे सकती है, जो 35 kmpl तक माइलेज दे सकता है।

टोयोटा अर्बन क्रूजर हायडर फेसलिफ्ट

टोयोटा हायडर 2022 में भारत में लॉन्च हुआ था, और कंपनी 2027 में इसका मिड-लाइफ अपडेट लेकर आ सकती है। एक्सटीरियर में नया फ्रंट ग्रिल, अपडेटेड बंपर, रीडिज़ाइन LED हेडलाइट्स और नए अलॉय व्हील्स देखने को मिल सकते हैं। अंदर 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नई अपहोल्स्ट्री और ज्यादा कम्फर्ट फीचर्स शामिल हो सकते हैं।