BMW iX4 इलेक्ट्रिक SUV का भारत में पेटेंट, जल्द लॉन्च होने की उम्मीद

उदयपुर, 23 नवंबर: BMW जल्द ही अपनी नई इलेक्ट्रिक कूपे-SUV, iX4, को भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस इलेक्ट्रिक SUV का हाल ही में भारत में पेटेंट हुआ है, जिससे इसकी देश में एंट्री की चर्चा तेज हो गई है। कंपनी ने यह मॉडल पिछले महीने ग्लोबल मार्केट में पेश किया था। यह मॉडल BMW के Neue Klasse प्लेटफॉर्म पर आधारित है और इसे इलेक्ट्रिक SUV iX3 का स्पोर्टियर वर्जन माना जा रहा है।
BMW iX4 के लिए CBU इंपोर्ट की संभावना
पेटेंट की तस्वीरों से पता चलता है कि नई BMW iX4 का डिजाइन ग्लोबल मॉडल जैसा ही है। उम्मीद है कि कंपनी इसे भारत में CBU (Completely Built Unit) के तौर पर इंपोर्ट करेगी। शुरुआत में यह मिड-स्पेक वेरिएंट में लॉन्च हो सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में BMW iX4 तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा: 40 xDrive, 50 xDrive, और M60 xDrive। हालांकि, M60 xDrive वेरिएंट बाद में लाया जाएगा। भारत में 50 xDrive वेरिएंट के आने की उम्मीद है।
828km तक की रेंज और दमदार इलेक्ट्रिक मोटर
अगर भारत में iX4 का 50 xDrive वेरिएंट लॉन्च होता है, तो इसमें 108.7kWh की बैटरी पैक मिलने की संभावना है। इस वेरिएंट में डुअल इलेक्ट्रिक मोटर होंगे, जो 469bhp पावर और 645Nm टॉर्क जनरेट करेंगे। कंपनी के मुताबिक, इस वेरिएंट की WLTP सर्टिफाइड रेंज फुल चार्ज पर 828km तक है। हालांकि, भारत में आने वाले मॉडल की बैटरी और रेंज की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
iX3 से अलग कूपे-SUV डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो BMW iX4 में iX3 के कई डिजाइन एलिमेंट्स मिलते हैं। लेकिन इसकी सबसे खास बात है स्लोपिंग कूपे रूफलाइन, जो इसे ज्यादा स्पोर्टी लुक देती है। इसके अलावा इसमें नया रियर बंपर, क्लियर-लेंस LED टेललाइट्स और बूट पर एक इंटीग्रेटेड स्पॉइलर भी है।
17.9-इंच टचस्क्रीन समेत कई फीचर्स
नई BMW iX4 के इंटीरियर में 17.9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा डैशबोर्ड के नीचे विंडशील्ड के ठीक नीचे एक और लंबा डिस्प्ले भी है। फीचर्स में नया 4-स्पोक मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील, वर्टिकली स्टैक्ड वायरलेस मोबाइल चार्जर, USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट्स, पैनोरमिक सनरूफ और वायरलेस फोन मिररिंग शामिल हैं। SUV में ADAS फीचर्स और पावर्ड डोर्स भी मिलेंगे। फिलहाल BMW ने iX4 के भारत में लॉन्च डेट, कीमत या वेरिएंट्स के बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन पेटेंट मिलने के बाद इस इलेक्ट्रिक कूपे-SUV के भारत में आने की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

