मारुति सुजुकी एस-प्रेसो हुई 5,000 रुपये महंगी

उदयपुर, 25 नवंबर: मारुति सुजुकी की एंट्री-लेवल और देश की सबसे किफायती कार ‘एस-प्रेसो’ को खरीदना अब महंगा हो गया है। कंपनी ने इस हैचबैक की कीमत में 5,000 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। हालांकि, ग्राहकों के लिए राहत की बात यह है कि इसकी शुरुआती कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह पहले की तरह 3,49,900 रुपये ही है। 1.0 लीटर पेट्रोल-मैनुअल पावरट्रेन वाले LXI (O) वेरिएंट की कीमत में सबसे ज्यादा 1.31% का इजाफा हुआ है। इसी पावरट्रेन वाले VXI (O) वेरिएंट के दाम भी 5,000 रुपये यानी 1.16% बढ़ गए हैं।
वहीं दूसरी तरफ, 1.0 लीटर सीएनजी-मैनुअल पावरट्रेन LXI (O) वेरिएंट की कीमत 5,000 रुपये (1.08%) बढ़ गई है। इसके अलावा 1.0 लीटर पेट्रोल-ऑटोमैटिक (AMT) और सीएनजी-मैनुअल पावरट्रेन वाले बाकी सभी वेरिएंट्स के दाम में भी 5,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। 1.0 लीटर पेट्रोल-मैनुअल पावरट्रेन वाले STD (O) वेरिएंट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अब इस कार की नई एक्स-शोरूम कीमत 3.50 लाख रुपये से लेकर 5.32 लाख रुपये के बीच हो गई है।
| मारुति सुजुकी एस-प्रेसो की नई एक्स-शोरूम कीमतें | ||||
|---|---|---|---|---|
| 1.0L पेट्रोल मैनुअल | ||||
| वेरिएंट | पुरानी कीमत | अंतर | नई कीमत | बदलाव % |
| STD (O) | रु 3,49,900 | रु 0 | रु 3,49,900 | कोई बदलाव नहीं |
| LXI (O) | रु 3,82,400 | रु 5,000 | रु 3,87,400 | 1.31% |
| VXI (O) | रु 4,32,400 | रु 5,000 | रु 4,37,400 | 1.16% |
| VXI Plus (O) | रु 4,82,400 | रु 5,000 | रु 4,87,400 | 1.04% |
| 1.0L पेट्रोल ऑटो (AMT) | ||||
| वेरिएंट | पुरानी कीमत | अंतर | नई कीमत | बदलाव % |
| VXI (O) | रु 4,77,400 | रु 5,000 | रु 4,82,400 | 1.05% |
| VXI Plus (O) | रु 5,27,400 | रु 5,000 | रु 5,32,400 | 0.95% |
| 1.0L सीएनजी मैनुअल | ||||
| वेरिएंट | पुरानी कीमत | अंतर | नई कीमत | बदलाव % |
| LXI (O) | रु 4,64,400 | रु 5,000 | रु 4,69,400 | 1.08% |
| VXI (O) | रु 5,14,400 | रु 5,000 | रु 5,19,400 | 0.97% |
एस-प्रेसो की नई एक्स-शोरूम कीमतों पर नजर डालें तो 1.0L पेट्रोल मैनुअल STD (O) वेरिएंट 3,49,900 रुपये, LXI (O) वेरिएंट 3,87,400 रुपये, VXI (O) वेरिएंट 4,37,400 रुपये और VXI Plus (O) वेरिएंट 4,87,400 रुपये का हो गया है। वहीं 1.0L पेट्रोल ऑटोमैटिक (AMT) के VXI (O) वेरिएंट की कीमत 4,82,400 रुपये और VXI Plus (O) की कीमत 5,32,400 रुपये है। 1.0L सीएनजी मैनुअल में LXI (O) वेरिएंट की कीमत 4,69,400 रुपये और VXI (O) की कीमत 5,19,400 रुपये तय की गई है।
एस-प्रेसो के इंजन और माइलेज की बात करें तो इसमें 1.0-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 68PS की पावर और 89NM का टॉर्क जनरेट करता है। यह 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT ट्रांसमिशन के साथ आती है। इस इंजन में सीएनजी किट का भी ऑप्शन मौजूद है। सीएनजी मोड पर यह इंजन 56.69PS की पावर और 82.1NM का टॉर्क देता है, जो केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ही आता है। माइलेज की बात करें तो पेट्रोल MT वेरिएंट में 24 kmpl, पेट्रोल AMT में 24.76 kmpl और सीएनजी में 32.73 km/kg का माइलेज मिलता है।
फीचर्स और सेफ्टी के मामले में एस-प्रेसो में ऐपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी वाला 7-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्रंट पावर विंडो और कीलेस एंट्री जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVMs और केबिन एयर फिल्टर भी मिलता है। सेफ्टी के लिए कार में डुअल एयरबैग्स के साथ ESP, हिल-होल्ड असिस्ट, EBD के साथ ABS और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं।

