Skip to content
बुधवार, 25 नवंबर 2026
हिन्दी
ब्रेकिंग
BUSINESS

बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच PhonePe ने फिर शुरू की IPO की तैयारी

बेंगलुरु, 25 नवंबर:

  • PhonePe ने इस साल की शुरुआत में जियोपॉलिटिकल कारणों और निवेशकों के रुख को देखते हुए अपना IPO प्रोसेस रोक दिया था।
  • अब कंपनी अपने IPO प्लान को लेकर फिर से एक्टिव हो गई है।

PhonePe IPO न्यूज़: वॉलमार्ट के मालिकाना हक वाली PhonePe ने अपने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) की प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी है। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो कंपनी अगले दो हफ्तों के भीतर अपना रिवाइज्ड ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) फाइल कर सकती है। इससे पहले बाजार के उतार-चढ़ाव की वजह से IPO का प्लान टाल दिया गया था।

कंपनी का क्या है प्लान?

PhonePe का लक्ष्य वित्त वर्ष 2027 की चौथी तिमाही (Q4) में 12-15 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर लिस्ट होने का है। CNBC-TV18 के सूत्रों के मुताबिक, यह फिनटेक कंपनी अब वित्त वर्ष 27 की चौथी तिमाही में शेयर बाजार में उतरने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो PhonePe ने IPO प्रोसेस को आगे बढ़ाने के लिए इन्वेस्टमेंट बैंकर्स के साथ दोबारा बातचीत शुरू कर दी है।

क्यों टल गया था प्लान?

कंपनी ने इस साल की शुरुआत में जियोपॉलिटिकल कारणों और निवेशकों के मूड को देखते हुए IPO प्रोसेस रोक दिया था। इससे पहले PhonePe को जनवरी 2026 में अपने IPO के लिए सेबी (SEBI) से मंजूरी मिल चुकी थी। अब करीब नौ महीने बाद कंपनी फिर से IPO प्रोसेस शुरू करने जा रही है। यह खबर ऐसे समय में आई है जब वॉलमार्ट की ही दूसरी कंपनी फ्लिपकार्ट में भारी उथल-पुथल मची हुई है। फ्लिपकार्ट के सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति ने करीब एक दशक तक पद पर रहने के बाद इस्तीफा दे दिया है।

कल्याण कृष्णमूर्ति ने भारतीय ई-कॉमर्स सेक्टर को एक नई दिशा दी थी। बताया जा रहा है कि फ्लिपकार्ट के IPO को लेकर हुए विवादों के चलते उन्होंने इस्तीफा दिया। गौरतलब है कि PhonePe कभी फ्लिपकार्ट ग्रुप का ही हिस्सा थी, जिसे बाद में एक अलग पेमेंट्स कंपनी के तौर पर अलग कर दिया गया था।

PhonePe देश की सबसे बड़ी डिजिटल पेमेंट्स कंपनी है, जिसकी UPI पेमेंट्स में 45 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी है। हाल ही में PhonePe ने अपने इन्वेस्टमेंट और बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘ShareDotMarket’ की रीब्रांडिंग करके उसे ‘PhonePe Invest’ नाम दिया है और इसे सीधे PhonePe ब्रांड के तहत शामिल कर लिया है।