मारुति सुजुकी ने डिजायर की कीमतें 10,000 रुपये तक बढ़ाईं

उदयपुर, 24 नवंबर: मारुति सुजुकी ने देश की नंबर वन सेडान डिजायर की कीमतों में 10,000 रुपये तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। सबसे ज्यादा दाम 1.2-लीटर सीएनजी ऑटोमैटिक (AMT) वेरिएंट के बढ़े हैं, जिसमें 10,000 रुपये यानी 1.17% का इजाफा हुआ है। वहीं, 1.2-लीटर सीएनजी-मैनुअल वेरिएंट की कीमतें 2,400 रुपये से 7,500 रुपये तक बढ़ गई हैं। अब डिजायर की नई एक्स-शोरूम कीमत 6.34 लाख रुपये से लेकर 9.64 लाख रुपये के बीच हो गई है। खास बात यह है कि डिजायर को BNCAP और GNCAP दोनों से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है, और सीएनजी पर यह 36.47 किमी/किग्रा का माइलेज देती है।
| मारुति सुजुकी डिजायर की नई एक्स-शोरूम कीमतें | ||||
|---|---|---|---|---|
| 1.2L पेट्रोल मैनुअल | ||||
| वेरिएंट | पुरानी कीमत | नई कीमत | अंतर | बदलाव % |
| Tour S | 6,28,800 रुपये | 6,34,300 रुपये | 5,500 रुपये | 0.87% |
| LXI | 6,30,600 रुपये | 6,33,600 रुपये | 3,000 रुपये | 0.48% |
| VXI | 7,27,100 रुपये | 7,30,100 रुपये | 3,000 रुपये | 0.41% |
| ZXI | 8,27,700 रुपये | 8,30,700 रुपये | 3,000 रुपये | 0.36% |
| ZXI Plus | 8,96,300 रुपये | 8,99,300 रुपये | 3,000 रुपये | 0.33% |
| 1.2L पेट्रोल ऑटो (AMT) | ||||
| वेरिएंट | पुरानी कीमत | नई कीमत | अंतर | बदलाव % |
| VXI | 7,72,100 रुपये | 7,75,100 रुपये | 3,000 रुपये | 0.39% |
| ZXI | 8,72,700 रुपये | 8,75,700 रुपये | 3,000 रुपये | 0.34% |
| ZXI Plus | 9,41,300 रुपये | 9,44,300 रुपये | 3,000 रुपये | 0.32% |
| 1.2L सीएनजी मैनुअल | ||||
| वेरिएंट | पुरानी कीमत | नई कीमत | अंतर | बदलाव % |
| Tour S | 7,24,800 रुपये | 7,32,300 रुपये | 7,500 रुपये | 1.03% |
| VXI | 8,18,100 रुपये | 8,21,100 रुपये | 3,000 रुपये | 0.37% |
| ZXI | 9,18,700 रुपये | 9,21,100 रुपये | 2,400 रुपये | 0.26% |
| 1.2L सीएनजी ऑटो (AMT) | ||||
| वेरिएंट | पुरानी कीमत | नई कीमत | अंतर | बदलाव % |
| VXI | 8,53,100 रुपये | 8,63,100 रुपये | 10,000 रुपये | 1.17% |
| ZXI | 9,53,700 रुपये | 9,63,700 रुपये | 10,000 रुपये | 1.05% |
डिजायर की नई कीमतों की बात करें तो 1.2L पेट्रोल मैनुअल Tour S वेरिएंट अब 6,34,300 रुपये, LXI वेरिएंट 6,33,600 रुपये, VXI वेरिएंट 7,30,100 रुपये, ZXI वेरिएंट 8,30,700 रुपये और ZXI Plus वेरिएंट 8,99,300 रुपये का हो गया है। वहीं 1.2L पेट्रोल ऑटो (AMT) VXI वेरिएंट की कीमत 7,75,100 रुपये, ZXI वेरिएंट की 8,75,700 रुपये और ZXI Plus वेरिएंट की 9,44,300 रुपये हो गई है। 1.2L सीएनजी मैनुअल में Tour S वेरिएंट 7,32,300 रुपये, VXI वेरिएंट 8,21,100 रुपये और ZXI वेरिएंट 9,21,100 रुपये का मिलेगा। इसके अलावा 1.2L सीएनजी ऑटो (AMT) VXI वेरिएंट 8,63,100 रुपये और ZXI वेरिएंट 9,63,700 रुपये की कीमत पर आएगा।
कंपनी डिजायर में 1.2-लीटर Z12-सीरीज का तीन-सिलेंडर इंजन देती है, जो एस-सीएनजी सिस्टम और ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन (AMT) के साथ आता है। इससे हैचबैक और कॉम्पैक्ट सेडान दोनों सेगमेंट में पावरट्रेन के बेहतरीन विकल्प मिलते हैं। AMT सिस्टम क्लच और गियर बदलने का काम खुद ही संभाल लेता है, जिससे बार-बार क्लच दबाने का झंझट खत्म हो जाता है। यह फीचर भारी ट्रैफिक और लंबी दूरी तय करने वाले ग्राहकों के लिए ड्राइविंग को काफी आसान बना देता है, साथ ही सीएनजी की वजह से कार चलाने का खर्च भी बेहद कम आता है।
फीचर्स की बात करें तो डिजायर में एनालॉग ड्राइवर डिस्प्ले, क्रूज कंट्रोल, ऐपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो सपोर्ट करने वाली 9-इंच की टचस्क्रीन, रियर एसी वेंट्स और सिंगल-पेन सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इसमें सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा, रियर पार्किंग सेंसर्स और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) मिलता है। इसे GNCAP और BNCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिल चुकी है।

