Skip to content
मंगलवार, 24 नवंबर 2026
हिन्दी
ब्रेकिंग
AUTOMOBILE

अगले हफ्ते होगा नई टोयोटा फॉर्च्यूनर का ग्लोबल डेब्यू

जोहान्सबर्ग, 24 नवंबर: नई टोयोटा फॉर्च्यूनर का इंतजार अब खत्म होने वाला है। कंपनी अगले हफ्ते अपनी नेक्स्ट-जेनरेशन फॉर्च्यूनर से दुनिया भर में पर्दा उठाने जा रही है। करीब एक दशक बाद, 1 दिसंबर को यह पॉपुलर एसयूवी बिल्कुल नए अवतार में पेश की जाएगी। नई टोयोटा फॉर्च्यूनर का ग्लोबल डेब्यू साउथ अफ्रीका में होगा। इसके बाद, इसे 2027 के भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में भारत में शोकेस किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि कंपनी अपनी इस नई नेक्स्ट-जेनरेशन फॉर्च्यूनर में क्या कुछ खास दे सकती है।

नए हाइलक्स से प्रेरित होगा डिजाइन

नई फॉर्च्यूनर का डिजाइन टोयोटा के लेटेस्ट जेनरेशन हाइलक्स और 4रनर जैसी दूसरी ग्लोबल एसयूवी से इंस्पायर्ड होने की उम्मीद है। लीक हुई तस्वीरों के मुताबिक, यह नई एसयूवी पुराने मॉडल के मुकाबले ज्यादा चौड़ी और सीधे खड़े (अपराइट) फ्रंट लुक के साथ आएगी। इसमें फ्लैट बोनट, बड़ी मेश-टाइप फ्रंट ग्रिल और स्प्लिट एलईडी हेडलैम्प्स के साथ स्लिम डीआरएल मिल सकते हैं। पिछले हिस्से की बात करें तो नई फॉर्च्यूनर में स्लिम रैपअराउंड एलईडी टेललाइट्स, नए डिजाइन का टेलगेट और अपडेटेड बंपर देखने को मिल सकता है। कुल मिलाकर, इसका डिजाइन मौजूदा मॉडल से कहीं ज्यादा मॉडर्न होगा और इसकी रोड प्रेजेंस भी काफी दमदार होगी।

दो बड़ी 12.3-इंच की स्क्रीन और लेवल-2 ADAS

नई टोयोटा फॉर्च्यूनर के केबिन में भी बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। इसमें नया डैशबोर्ड लेआउट होगा, जिसमें 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 12.3-इंच का फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जा सकता है। फीचर्स की बात करें तो इस एसयूवी में वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीट्स, 360-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा और टोयोटा सेफ्टी सेंस के तहत लेवल-2 ADAS मिलने की संभावना है। इससे ड्राइविंग के दौरान सेफ्टी और कम्फर्ट दोनों काफी बढ़ जाएंगे।

48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ डीजल इंजन

नई फॉर्च्यूनर टोयोटा के अपडेटेड IMV लैडर-फ्रेम चेसिस पर बनेगी, जिसका इस्तेमाल नए हाइलक्स में भी किया गया है। इंजन विकल्पों में मौजूदा 2.8-लीटर टर्बो डीजल इंजन और 2.7-लीटर पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है। डीजल इंजन टोयोटा के 48V नियो ड्राइव माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ भी आएगा। ट्रांसमिशन के लिए 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिल सकता है। इसके अलावा, एसयूवी में लो-रेंज 4WD सिस्टम भी रहेगा, जिससे इसकी ऑफ-रोडिंग क्षमता पहले की तरह ही दमदार बनी रहेगी। भारत में इस नेक्स्ट-जेनरेशन फॉर्च्यूनर के 2027 में आने की उम्मीद है। हालांकि, नई फॉर्च्यूनर के भारतीय मॉडल के फीचर्स, इंजन और लॉन्च को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी आना बाकी है।