मेवाड़ में मानसून की एंट्री; जिले में कई स्थानों पर हुई तेज बारिश

उदयपुर। प्रदेश में एक दिन की देरी से रविवार को मानसून की एंट्री हुई। खुशी की बात यह है कि पहले दिन ही मानसून उदयपुर संभाग में एक्टिव हो गया है। शाम को शहर सहित जिले के कई स्थानों पर हल्की से तेज बारिश हुई। अगले 24 घंटों में जिले भर में हल्की व तेज बारिश होने की प्रबल संभावना रहेगी।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस बार संभाग में सामान्य बारिश होने की उम्मीद रहेगी। अब तक मानसून एक सप्ताह तक देरी से आने की संभावना जताई जा रही थी परन्तु यह गलत साबित हुई। मानसून ने निर्धारित समय से केवल एक दिन की देरी से प्रदेश में प्रवेश कर गया। सामान्यतया प्रदेश में मानसून की एंट्री 24 जून मानी जाती है। बीते वर्ष 30 जून को मानसून की एंट्री हुई थी। झीलों की नगरी में सुबह से हल्के बादल घिरे रहे। दोपहर के बाद बादलों की सक्रियता और बढ़ गई। शाम 6 बजे से उदयपुर सहित जिले में कई स्थानों पर तेज बारिश हुई।

मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पूरे प्रदेश में मानसून एक्टिव होने में अब 2 से 4 दिन का समय लगेगा। रविवार को झीलों की नगरी का अधिकतम तापमान 32.4और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शनिवार को क्रमश: 34.4 और 26.6 डिग्री सेल्सियस रहे थे। शहर में दोपहर बाद बादल छाने से मौसम खुशनुमा हो गया। अवकाश के चलते बड़ी संख्या में लोग फतहसागर व पिछोला झीलों के किनारे मौसम का लुत्फ उठाते नजर आए। बारिश होने के बाद लोगों को उमस से राहत मिलती नजर आई।

BREAKING NEWS:
Jio’s Exciting 3 Plans: Unlimited Calling and Data for 90 Days! Thousands of Electric Cars Sold in May: Top 5 Revealed Big iPhone 17 Pro deal: Amazon Sale starts July 4!