Skip to content
मंगलवार, 24 नवंबर 2026
हिन्दी
ब्रेकिंग
INDIA

पंजाब-चंडीगढ़ का मौसम: 28 नवंबर तक 3 डिग्री गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड

चंडीगढ़, 24 नवंबर: पंजाब और चंडीगढ़ में रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। राज्य में पठानकोट सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य के करीब है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। हालांकि, रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने की संभावना है।

Punjab Weather

28 नवंबर तक न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। इससे सुबह और रात के समय ठंड बढ़ जाएगी। हालांकि, दिन में धूप निकलने से मौसम में थोड़ी गर्माहट बनी रहेगी।

फिलहाल पाला पड़ने की संभावना नहीं

आने वाले दिनों में पाला (frost) पड़ने की कोई संभावना नहीं है, क्योंकि तापमान अभी भी सामान्य से ज्यादा है।

पाला पड़ने जैसी स्थिति आमतौर पर तब बनती है जब तापमान 4 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच जाता है। पंजाब में अभी तापमान इस स्तर से ऊपर है।

पंजाब और चंडीगढ़ के लिए घने कोहरे का कोई नया अलर्ट नहीं

फिलहाल कोहरे से थोड़ी राहत है। मौसम विभाग ने 24 नवंबर के लिए पंजाब और चंडीगढ़ में घने कोहरे की कोई नई चेतावनी जारी नहीं की है।

इससे पहले 23 नवंबर को पंजाब के कुछ इलाकों में घने कोहरे की संभावना जताई गई थी।

चंडीगढ़ के लिए 24 नवंबर से 28 नवंबर तक जारी मौसम के पूर्वानुमान में भी किसी तरह की चेतावनी का जिक्र नहीं है।

आने वाले दिनों में मौसम आमतौर पर साफ रहने की उम्मीद है, लेकिन तापमान धीरे-धीरे गिरने से सुबह और रात के वक्त ठंड बढ़ेगी।