Skip to content
मंगलवार, 24 नवंबर 2026
हिन्दी
ब्रेकिंग
INDIA

छत्तीसगढ़ का मौसम: उत्तरी इलाकों में 4 डिग्री तक गिरेगा पारा, पेंड्रा में छाया घना कोहरा

Chhattisgarh Weather

छत्तीसगढ़ के उत्तरी इलाकों में ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों में उत्तरी छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है।

हालांकि, राज्य के बाकी हिस्सों में अगले पांच दिनों तक रात के तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

सोमवार को पूरे छत्तीसगढ़ में मौसम सूखा रहा। मंगलवार से अगले तीन दिनों तक मौसम सूखा ही बने रहने का अनुमान है। हालांकि, इक्का-दुक्का जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश दर्ज की गई।

पेंड्रा में मौसम साफ तो हुआ, लेकिन ठंड बढ़ गई। पूरे इलाके में घना कोहरा छाया रहा और पारा 17°C दर्ज किया गया।

कोहरे की वजह से सुबह के वक्त विजिबिलिटी काफी कम रही। सड़कों पर गाड़ी चलाने वालों को फॉग लाइट का सहारा लेना पड़ा।

रायपुर में सामान्य से 4.5 डिग्री ज्यादा रहा रात का पारा

रायपुर में न्यूनतम तापमान 20.4°C दर्ज हुआ, जो सामान्य से 4.5 डिग्री ज्यादा था।

अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 18°C रहा, जो सामान्य से 6.3 डिग्री अधिक था। वहीं बिलासपुर में रात का तापमान 20°C रिकॉर्ड किया गया।

राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान जगदलपुर में 16.6°C दर्ज किया गया। जगदलपुर में ही सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 31.6°C भी रहा।

जिलों में ऐसा रहा न्यूनतम तापमान

23 नवंबर को छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में न्यूनतम तापमान 16.6°C से 20.5°C के बीच रहा। गरियाबंद में सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान 20.5°C दर्ज हुआ।

जिलों के हिसाब से न्यूनतम तापमान कुछ इस तरह रहा:

  • गरियाबंद: 20.5°C
  • रायपुर: 20.4°C
  • बालोद और बलरामपुर: 20.1°C
  • बिलासपुर: 20°C
  • कोरबा: 19.8°C
  • राजनंदगांव और सूरजपुर: 19.5°C
  • कबीरधाम: 19.3°C
  • पेंड्रा: 19°C
  • मुंगेली: 18.6°C
  • दुर्ग: 18.2°C
  • सक्ती और सरगुजा: 18°C
  • गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: 17.8°C
  • बस्तर: 16.6°C

राज्य में कोई वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं

मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ के ऊपर फिलहाल कोई वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं है। अगले 24 घंटों तक मौसम सूखा रहने की संभावना है।

रायपुर में 24 नवंबर को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 30°C और न्यूनतम तापमान 19°C के आसपास रहने का अनुमान है।

चक्रवाती सिस्टम कमजोर पड़ते ही थमी बारिश

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती सिस्टम का असर अब कमजोर पड़ गया है। इसी वजह से छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर लगभग थम चुका है।

हालांकि, हवा में नमी होने के चलते रविवार रात और सोमवार सुबह रायपुर में घना कोहरा देखने को मिला।

पिछले हफ्ते इस चक्रवाती सिस्टम के असर से राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई थी। लगातार बादल छाए रहने से दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया था, जबकि रात का पारा चढ़ा हुआ था।

अब बारिश थमने और बादल छंटने के बाद दिन के तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने लगी है।