Skip to content
गुरुवार, 19 नवंबर 2026
हिन्दी
ब्रेकिंग
उदयपुर

सरपंच आपके द्वार: बुजुर्गों के सम्मान में कुलदीप सिंह चुंडावत की अनूठी पहल

उदयपुर । जनप्रतिनिधि की लोकप्रियता का असली राज बड़े-बड़े वादों में नहीं, बल्कि जनता की छोटी-छोटी समस्याओं को समझने और उनका समाधान करने में छिपा होता है। इसकी एक मिसाल ग्राम पंचायत साकरिया खेड़ी के सरपंच कुलदीप सिंह चुंडावत ने पेश की है।

सरपंच आपके द्वार: बुजुर्गों के सम्मान में कुलदीप सिंह चुंडावत की अनूठी पहल

कई वर्षों से पंचायत की कमान संभाल रहे कुलदीप सिंह चुंडावत एक बार फिर सरपंच निर्वाचित हुए हैं। उनकी निरंतर सफलता के पीछे जनसेवा और आमजन से जुड़ाव को महत्वपूर्ण वजह माना जा रहा है।

इन दिनों वृद्धावस्था पेंशन सत्यापन का कार्य चल रहा है। ऐसे में बुजुर्गों को सरपंच के हस्ताक्षर करवाने के लिए पंचायत तक आने की परेशानी न हो, इसके लिए कुलदीप सिंह चुंडावत ने ‘सरपंच आपके द्वार’ पहल शुरू की है।

उन्होंने कहा कि किसी भी बुजुर्ग को हस्ताक्षर के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। वे केवल एक फोन करें, सरपंच स्वयं उनके घर पहुंचकर आवश्यक हस्ताक्षर करेंगे।

सरपंच की इस पहल से बुजुर्गों को अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिलेगी। साथ ही यह संदेश भी मिलता है कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़े रहना है।

जनसेवा की ऐसी छोटी-छोटी पहलें किसी जनप्रतिनिधि को जनता के दिलों में खास जगह दिलाती हैं। कुलदीप सिंह चुंडावत की यह पहल नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के लिए भी प्रेरणा का विषय है।

शेयर करें