Skip to content
गुरुवार, 26 नवंबर 2026
हिन्दी
ब्रेकिंग
HEADLINES

एलपीजी सिलेंडर ग्राहकों के लिए जरूरी नियम

उदयपुर, 25 नवंबर: इंडेन, एचपी गैस और भारत गैस के एलपीजी सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए जरूरी नियमों की जानकारी होना बेहद आवश्यक है। दिसंबर 2026 से ग्राहकों के लिए अपना गैस सिलेंडर बुक करने से पहले आधार बायोमेट्रिक ई-केवाईसी (e-KYC) स्टेटस चेक करना जरूरी होगा। अगर यह प्रोसेस पूरा नहीं हुआ, तो गैस सब्सिडी पर असर पड़ सकता है। हालांकि, नवंबर में सरकार या तेल कंपनियों की तरफ से आधार ई-केवाईसी को लेकर कोई नया नियम जारी नहीं किया गया है। गैस सिलेंडर ग्राहकों के लिए यहां आठ जरूरी बातें दी गई हैं।

1. आधार बायोमेट्रिक ई-केवाईसी जरूरी

सब्सिडी का फायदा लेने के लिए घरेलू एलपीजी ग्राहकों को आधार बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन कराना जरूरी है। यह नियम इंडेन, एचपी गैस और भारत गैस के ग्राहकों पर लागू होता है।

2. ई-केवाईसी न होने पर रुक सकती है सब्सिडी

अगर आपने आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन नहीं कराया है, तो आपकी सब्सिडी प्रभावित हो सकती है। ई-केवाईसी पूरी होने के बाद ही पात्र ग्राहकों को सब्सिडी का लाभ मिलेगा।

3. पहले से करवा चुके हैं तो दोबारा जरूरत नहीं

अगर आप पहले ही बायोमेट्रिक आधार वेरिफिकेशन करवा चुके हैं, तो आपको यह प्रोसेस दोबारा करने की जरूरत नहीं है। आपकी सामान्य गैस बुकिंग और सब्सिडी का फायदा पहले की तरह जारी रहेगा।

4. सिलेंडर डिलीवरी के समय भी हो सकती है ई-केवाईसी

अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, तो सिलेंडर डिलीवरी के समय भी इसे करवा सकते हैं। डिलीवरी बॉय बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन में आपकी मदद कर सकते हैं।

भारत गैस के ग्राहक इस प्रोसेस के लिए HelloBPCL ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

6. गैस एजेंसी जाकर भी करा सकते हैं ई-केवाईसी

अगर आपको मोबाइल से ई-केवाईसी करने में दिक्कत आ रही है, तो ग्राहक अपनी रजिस्टर्ड गैस एजेंसी जाकर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन पूरा करा सकते हैं।

7. बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर का भी ऑप्शन मौजूद

जो ग्राहक ई-केवाईसी नहीं कराना चाहते या सब्सिडी छोड़ना चाहते हैं, वे बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर का विकल्प चुन सकते हैं। इसके लिए उन्हें तेल कंपनियों के अधिकृत माध्यमों से अपनी पसंद दर्ज करानी होगी। स्टॉक के हिसाब से 5 किलो और 10 किलो के सिलेंडर भी मिल सकते हैं।

8. ई-केवाईसी न होने पर भी कनेक्शन बंद नहीं होगा

ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है। ई-केवाईसी पूरी न होने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आपका गैस कनेक्शन अपने आप बंद हो जाएगा। हालांकि, सब्सिडी वाले रेट पर रीफिल पाने में परेशानी जरूर आ सकती है।