Skip to content
बुधवार, 25 नवंबर 2026
हिन्दी
ब्रेकिंग
HEADLINES

राजस्थान में कांग्रेस ने जीतीं 22 जिला प्रमुख सीटें, BJP को मिलीं 7; चूरू में राजेंद्र राठौड़ की बहू की जीत

जयपुर, 25 नवंबर (उदयपुर किरण): राजस्थान में जिला प्रमुख चुनावों के दौरान चूरू में बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला। यहाँ कांग्रेस का बहुमत होने के बावजूद पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की बहू और BJP उम्मीदवार कनिका सिंह ने जीत हासिल कर ली।

राजस्थान में कांग्रेस ने जीतीं 22 जिला प्रमुख सीटें, BJP को मिलीं 7; चूरू में राजेंद्र राठौड़ की बहू की जीत

अब तक जयपुर समेत 22 जिलों में कांग्रेस के उम्मीदवारों ने जिला प्रमुख का चुनाव जीता है। BJP को सात सीटें मिली हैं। वहीं बांसवाड़ा में BJP के समर्थन से भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने जीत दर्ज की, जबकि नागौर में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) की जीत हुई।

सबसे बड़ा उलटफेर ब्यावर में देखने को मिला, जहाँ BJP का बहुमत होने के बावजूद पार्टी उम्मीदवार निर्मला देवी महज एक वोट से हार गईं। यहाँ कांग्रेस प्रत्याशी ममता गुर्जर ने जीत दर्ज की।

जिलों के बड़े चुनावी नतीजे

बीकानेर में कांग्रेस विधायक की बहू निकिता डूडी ने चुनाव जीता। दौसा में विधायक डीडी बैरवा की पत्नी बीना बैरवा निर्विरोध चुनी गईं। वहीं सवाई माधोपुर में पूर्व मंत्री अशोक बैरवा की पत्नी आशा देवी ने जीत हासिल की।

जैसलमेर में 21 साल की संतोष कुमारी ने जिला प्रमुख का पद जीता। दावा किया जा रहा है कि वह राजस्थान की सबसे युवा जिला प्रमुख हैं।

चुनाव के दौरान तनाव

कुछ जिलों में चुनाव के दौरान सियासी तनाव भी देखने को मिला। जयपुर में वोटिंग के दौरान अंदर जाने की कोशिश कर रहे कांग्रेस नेताओं की पुलिस से झड़प हो गई। कांग्रेस विधायक विद्याधर चौधरी की भी पुलिस अफसरों के साथ तीखी बहस हुई। हालांकि, बाद में बातचीत के बाद हालात काबू में आ गए।

भरतपुर और भीलवाड़ा में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और जमकर नारेबाजी की।

जिला-वार जिला प्रमुख चुनाव परिणाम

जिला विजेता पार्टी
जयपुर यशवीर सूरा कांग्रेस
जोधपुर प्रमिला चौधरी कांग्रेस
उदयपुर हिम्मत सिंह झाला बीजेपी
अलवर अनिता मीणा कांग्रेस
अजमेर पूजा भंसाली बीजेपी
सीकर सुनीता गठवाला कांग्रेस
बीकानेर निकिता डूडी कांग्रेस
नागौर पांचाराम आरएलपी
भरतपुर रेनू वाला कांग्रेस
डीग रेनू सिंह बीजेपी
राजसमंद सुंदर देवी कीर कांग्रेस
दौसा बीना बैरवा कांग्रेस
ब्यावर ममता गुर्जर कांग्रेस
कोटपूतली-बहरोड़ रामनिवार कांग्रेस
पाली सीता बीजेपी
चित्तौड़गढ़ रतनी देवी कांग्रेस
भीलवाड़ा कैलाश चंद मीणा कांग्रेस
बाड़मेर गफूर अहमद कांग्रेस
जैसलमेर संतोष कुमारी कांग्रेस
सवाई माधोपुर आशा देवी कांग्रेस
फलोदी यशवंत कंवर कांग्रेस
जालौर आसू राम कांग्रेस
सलूंबर पुष्पा देवी कांग्रेस
टोंक अलका बैरवा कांग्रेस
झालावाड़ वर्षा झाला बीजेपी
चूरू कनिका सिंह बीजेपी
बूंदी हंसा गुर्जर कांग्रेस
हनुमानगढ़ रेनू कांग्रेस
बांसवाड़ा रीना बीएपी
झुंझुनू कोमल भंवरिया कांग्रेस
सिरोही गुमान सिंह कांग्रेस