डेल ने भारत में लॉन्च किया XPS 16 क्रिएटर एडिशन लैपटॉप

उदयपुर, 21 नवंबर: डेल ने भारतीय बाजार में XPS 16 क्रिएटर एडिशन लैपटॉप लॉन्च किया है। XPS सीरीज का यह नया मॉडल RTX Spark N1X चिपसेट के साथ आता है, जिसमें Blackwell RTX GPU और Grace CPU शामिल हैं। इसमें 3.2K रेजोल्यूशन वाला OLED डिस्प्ले है, जिसकी रिफ्रेश रेट 120 Hz तक है। यह लैपटॉप कंटेंट क्रिएटर्स, डेवलपर्स और प्रोफेशनल्स के लिए डिजाइन किया गया है और Blender, DaVinci Resolve, Adobe Photoshop जैसे क्रिएटिव ऐप्स को सपोर्ट करता है। इसमें 99Whr की बैटरी लगी है। कंपनी बैंक ऑफर्स के जरिए ₹15,000 तक का कैशबैक भी दे रही है। डेल के मुताबिक, यह लैपटॉप तीन एक्सटर्नल डिस्प्ले तक कनेक्ट हो सकता है।
डेल XPS 16 क्रिएटर एडिशन लैपटॉप की कीमत भारतीय बाजार में ₹4,49,990 से शुरू होती है।
डेल XPS 16 क्रिएटर एडिशन की खासियतें
डेल XPS 16 क्रिएटर एडिशन में 16 इंच का OLED टच डिस्प्ले है, जिसकी रेजोल्यूशन 3.2K है और रिफ्रेश रेट 20 Hz से 120 Hz के बीच वैरिएबल है। इस पैनल की पीक ब्राइटनेस 1000 निट तक पहुंचती है। लैपटॉप NVIDIA के RTX Spark चिप पर चलता है, जिसमें NVIDIA Blackwell RTX GPU, Grace CPU और यूनिफाइड मेमोरी आर्किटेक्चर शामिल है। इसमें 128GB तक की यूनिफाइड मेमोरी और 2TB तक की TLC NVMe M.2 PCIe Gen5 SSD स्टोरेज मिलती है।
डेल का दावा है कि यूनिफाइड मेमोरी आर्किटेक्चर यूजर्स को बड़े AI मॉडल्स, 3D सीन और मल्टी-लेयर 8K वीडियो टाइमलाइन पर काम करने में मदद करेगा। XPS 16 क्रिएटर एडिशन रियल-टाइम रे ट्रेसिंग, DLSS और नेटिव 4:2:2 हार्डवेयर वीडियो एन्कोडिंग और डिकोडिंग को सपोर्ट करता है। साथ ही यह स्टूडियो-ग्रेड एडिटिंग एक्सपीरियंस और AAA गेमिंग कैपेबिलिटी भी देता है।
कीमत और बैंक ऑफर्स
डेल XPS 16 क्रिएटर एडिशन लैपटॉप Dellstore.com पर ₹4,49,990 से खरीदने के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने बताया है कि यह लैपटॉप दिसंबर के मध्य तक डेल एक्सक्लूसिव स्टोर्स, रिटेल स्टोर्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर भी मिलेगा। लॉन्च ऑफर के तहत, Axis Bank और ICICI Bank के कार्ड से खरीदने पर ग्राहकों को ₹15,000 तक का कैशबैक मिलेगा। साथ ही बिना डाउन पेमेंट के फाइनेंसिंग ऑप्शन का भी फायदा उठाया जा सकता है।

