Skip to content
शनिवार, 28 नवंबर 2026
हिन्दी
ब्रेकिंग
CAREER

बिहार कृषि विभाग में निकली भर्तियां, BPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन

पटना, 28 नवंबर: बिहार कृषि विभाग में भर्ती का ऐलान

अगर आप बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने कृषि विभाग में अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 147 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। आयोग ने पांच अलग-अलग पदों के लिए विज्ञापन संख्या 17/2026 से 21/2026 जारी की है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 दिसंबर, 2026 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

BPSC एग्रीकल्चर भर्ती 2026 की जरूरी तारीखें

BPSC की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, आवेदन करने और रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने की प्रक्रिया 15 दिसंबर, 2026 से शुरू होगी। आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 जनवरी, 2027 तय की गई है, जबकि फीस जमा करने की अंतिम तारीख 1 जनवरी, 2027 है।

  • आवेदन शुरू होने की तारीख: 15 दिसंबर, 2026
  • फीस जमा करने की आखिरी तारीख: 1 जनवरी, 2027
  • ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख: 12 जनवरी, 2027

पद और वैकेंसी की जानकारी

इस भर्ती अभियान के जरिए कृषि विभाग में पांच पदों को भरा जाएगा:

पद का नाम वैकेंसी की संख्या
सहायक निदेशक (कृषि अभियंत्रण) 50
सहायक निदेशक (सांख्यिकी) 36
सहायक नियंत्रक (माप-तौल) 26
सहायक निदेशक (रसायन) 21
सहायक निदेशक (पौधा संरक्षण) 14
कुल 147

योग्यता (एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया)

इस भर्ती अभियान में अलग-अलग पदों के लिए जरूरी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन तय कर दी गई है। सहायक निदेशक (कृषि अभियंत्रण) पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त कृषि विश्वविद्यालय, संस्थान या केंद्रीय विश्वविद्यालय से एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। सहायक निदेशक (सांख्यिकी) पद के लिए सांख्यिकी (Statistics), गणित या एग्रीकल्चरल स्टेटिस्टिक्स में ग्रेजुएशन की डिग्री जरूरी है। वहीं, सहायक निदेशक (रसायन) पद के लिए उम्मीदवार के पास कृषि विज्ञान में ग्रेजुएशन या केमिस्ट्री विषय के साथ बीएससी (B.Sc.) की डिग्री होनी चाहिए।

उम्र सीमा

BPSC की इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 21 साल होनी चाहिए, जबकि अधिकतम उम्र सीमा 37 साल तय की गई है।

BPSC भर्ती 2026 के लिए कैसे करें आवेदन

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 दिसंबर, 2026 से शुरू होगी। रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव होने के बाद उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं:

  1. BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  3. संबंधित पद के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
  4. लॉगिन करें और एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां भरें।
  5. जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और तय आवेदन फीस जमा करें।
  6. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका एक प्रिंटआउट निकाल लें और आगे के लिए संभाल कर रखें।