Skip to content
शनिवार, 28 नवंबर 2026
हिन्दी
ब्रेकिंग
ENTERTAINMENT

OM Chapter 1 Box Office Collection: सामने आए 8वें दिन की कमाई के आंकड़े

मुंबई, 28 नवंबर: OM Chapter 1 Box Office Collection Day 8: साउथ के सुपरस्टार धनुष और साई पल्लवी अपनी फिल्म ‘ओ.एम: ऑपरेशन मोल’ (O.M: Operation Mole) को लेकर चर्चा में हैं। साई के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, खासकर ‘रामायण’ में उनके सीता के रोल के बाद। ‘OM Chapter 1’ में वह बिल्कुल अलग अवतार में नजर आ रही हैं। यह स्पाई थ्रिलर फिल्म 20 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी, और साई व धनुष की एक्टिंग को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। ‘OM Chapter 1’ के शुक्रवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े अब सामने आ गए हैं, तो आइए नजर डालते हैं फिल्म की कमाई पर।

‘OM’ पर ‘गनमास्टर G9’ और ‘यह प्रेम मोल लिया’ का असर

धनुष की फिल्म ‘ओ.एम: ऑपरेशन मोल’ रणबीर कपूर और यश स्टारर मच-अवेइटेड फिल्म ‘रामायण’ के साथ ही रिलीज हुई थी। एक तरफ जहां ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ते हुए बंपर कमाई कर रही है, वहीं शुक्रवार को इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर G9’ और आयुष्मान खुराना व शरवरी वाघ की ‘यह प्रेम मोल लिया’ भी रिलीज हो गई। इससे बॉक्स ऑफिस पर कमाई का मुकाबला काफी कड़ा हो गया है। अपने ओपनिंग डे पर ‘OM Chapter 1’ ने ₹18.10 करोड़ की कमाई की थी। सैकनिल्क (Sacnilk) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘OM Chapter 1’ ने आठवें दिन ₹2.20 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके बाद भारत में इसकी कुल कमाई ₹71.50 करोड़ तक पहुंच गई है।

पहला दिन ₹18.10 करोड़
दूसरा दिन ₹15.75 करोड़
तीसरा दिन ₹15.90 करोड़
चौथा दिन ₹6.30 करोड़
पांचवां दिन ₹5.40 करोड़
छठा दिन ₹4.10 करोड़
सातवां दिन ₹3.75 करोड़
आठवां दिन ₹2.20 करोड़
कुल कलेक्शन ₹71.50 करोड़

‘OM Chapter 1’ की स्टार कास्ट

धनुष के अलावा, साई पल्लवी ने ‘OM Chapter 1’ में एक अहम किरदार निभाया है। वह इसमें आईपीएस ऑफिसर एएसपी नित्या रेड्डी के रोल में हैं। फिल्म में ममूटी, श्रीलीला, नसीरुद्दीन शाह, इंद्रंस, रेणु देसाई, चैतू जोनालागड्डा, लल्लू प्रसाद और संजय स्वरूप जैसे जाने-माने एक्टर्स भी मुख्य किरदारों में नजर आ रहे हैं।