Skip to content
गुरुवार, 26 नवंबर 2026
हिन्दी
ब्रेकिंग
RAJASTHAN

कोटा में आज बिजली कटौती: 26 नवंबर को कई इलाकों में 4 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

कोटा, 26 नवंबर (उदयपुर किरण) : बिजली की लाइनों और ट्रांसफॉर्मर के मेंटेनेंस के काम के चलते गुरुवार, 26 नवंबर को कोटा के कई इलाकों में बिजली गुल रहेगी। बिजली सप्लाई करने वाली प्राइवेट कंपनी ने तारों, खंभों और फीडरों की जांच और मेंटेनेंस के लिए यह शटडाउन रखा है।

कंपनी ने लोगों से अपील की है कि वे अपने जरूरी काम समय से पहले ही निपटा लें और मेंटेनेंस टीमों का सहयोग करें। काम पूरा होते ही प्रभावित इलाकों में बिजली सप्लाई दोबारा शुरू कर दी जाएगी।

Power Cut

सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक इन इलाकों में कटेगी बिजली

वल्लभबाड़ी, गुमानपुरा, सेंट्रल स्क्वायर मॉल के आसपास, जोधपुर स्वीट्स, मूमल शॉप, गुमानपुरा मेन रोड, संतोष बेकरी, जड़िया कॉम्प्लेक्स, जनकदीप कॉम्प्लेक्स, गुरुद्वारा वल्लभबाड़ी, पोरवाल भवन और मेहता नर्सिंग होम के आसपास के इलाकों में चार घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक इन इलाकों में नहीं आएगी बिजली

ट्रांसपोर्ट नगर, रेड मून बार के आसपास, फ्लाई ऐश एरिया, करणी नगर, शंभूपुरा, रामनगर स्टोन मार्केट, पीजीसीआईएल (PGCIL), सोडिया तलाई, बंजारा बस्ती, कोटा बैराज, पीएचईडी (PHED) ऑफिस मिनी अकेलगढ़, काली बस्ती और आसपास के इलाके, अभेड़ा महल, करणी माता मंदिर, पावर हाउस, न्यू स्टोन मार्केट, स्टोन मार्केट चौराहा, मोहन लाल सुखाड़िया आवासीय योजना और केशवपुरा सेक्टर 6 में चार घंटे का पावर कट रहेगा।