Skip to content
रविवार, 29 नवंबर 2026
हिन्दी
ब्रेकिंग
WORLD

लॉस एंजेलिस में लगातार लगे भूकंप के झटके, दहशत में लोग

लॉस एंजेलिस, 29 नवंबर: लॉस एंजेलिस में भूकंप के कई झटके महसूस किए गए, जिसमें सबसे तेज झटका 5.0 तीव्रता का था। इसके बाद लगातार करीब 40 आफ्टरशॉक्स (भूकंप के बाद के झटके) आए। USGS के मुताबिक, भूकंप का केंद्र मैनहट्टन बीच के पास जमीन से 7.6 मील की गहराई में था। इन झटकों की वजह से लॉस एंजेलिस एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन कई घंटों तक रुका रहा।

एयरपोर्ट पर कामकाज ठप

चश्मदीदों ने बताया कि भूकंप के दौरान एयरपोर्ट की खिड़कियों के कांच टूट गए। वहीं एक झटके से पासाडेना के मशहूर रोज बाउल स्टेडियम का प्रेस बॉक्स भी हिलने लगा। भूकंप के ये झटके यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया और यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, लॉस एंजेलिस के बीच होने वाले फुटबॉल मैच से ठीक पहले महसूस किए गए।